Search

March 14, 2026 7:28 am

अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) के सिमलोंग ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़ा चटकम गांव में शनिवार देर शाम अवैध संबंध के शक में 35 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही जोगेश पहाड़ियां पर है, जिसे अपनी पत्नी से मृतक के अवैध संबंध होने का संदेह था।
जानकारी के अनुसार, बड़ा चटकम निवासी दिनेश पहाड़ियां साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे जोगेश ने उनके पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में दिनेश को लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें दुमका रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम दुमका में कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर