Search

April 12, 2026 7:06 pm

नववर्ष के शुभ अवसर पर डीबीएल कॉल कंपनी ने भगवान महावीर बजरंगवली की पूजा और सुंदरकांड पाठ का किया भव्य आयोजन।

अमर भगत

डीबीएल कार्यालय के सभागार में नववर्ष के शुभ अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान महावीर बजरंगवली की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, और उनके परिवारों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में भगवान महावीर बजरंगवली के भव्य श्रृंगार और पूजन से हुई। पूजा के पश्चात सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने एकाग्र होकर भगवान का स्मरण किया। मंत्रोच्चार और भजनों से सभागार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में डीबीएल कोल कंपनी के एचबीपी बृजेश कुमार और एजीएम आशीष झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ इस शुभ अवसर को मनाया। बृजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “नववर्ष एक नई शुरुआत का प्रतीक है। भगवान बजरंगवली की पूजा से हमें शक्ति, प्रेरणा, और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जो हमें पूरे साल सफलताओं के लिए प्रेरित करेगी।” पूजा-पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कर्मचारियों और उनके परिवारों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक प्रगति व सफलता की कामना की। कार्यक्रम का समापन भगवान के आरती और प्रार्थना के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी प्रोत्साहित किया। डीबीएल परिवार के इस विशेष आयोजन ने नववर्ष के आगमन को यादगार बना दिया।

img 20250101 wa00286975294057796845735

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!