दो अलग-अलग घटनाओं में बलात्कार का प्रयास और छेड़खानी का आरोप
पाकुड़िया (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं के साथ हुई आपत्तिजनक घटनाओं के बाद पाकुड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहली घटना 13 जून की रात की है, जब एक महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। देर रात करीब 12 बजे गांव के ही एक युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसका मनी पर्स लेकर फरार हो गया। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी घटना 15 जून की रात की है। एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि रात करीब एक बजे गांव और अन्य गांव के दो युवक उसके घर में घुसे और अश्लील हरकत करते हुए कुकर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसे लेकर गहरी शर्मिंदगी और भय व्यक्त किया है।
दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि छेड़खानी व दुष्कर्म प्रयास की दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।


Related Posts

नोटिस चिपकता रहा, कानून भटकता रहा — सिस्टम पर उठे बड़े सवाल पिता स्व भगवान साव के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार कोर्ट से सह शरीर अरेस्ट करने का आदेश नरसिंहपुर पथरा में एक और खेल






