Search

April 12, 2026 4:42 am

डीसी के निर्देश पर एलआरडीसी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीरामगाड़िया पंचायत का एलआरडीसी पाकुड़ के द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया । वही निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा योजना,15 वे वित्त आयोग, अबुआ आवास, पीएम आवास सहित कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। वही अबूआ आवास का जांच के क्रम में श्रीरामगाड़िया पंचायत में एक ही परिवार को दो लाभुक को आबूआ आवास का लाभ दे दिया गया जो गलत है ।महेशपुर बीडीओ के द्वारा बताया गया की डीसी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रशासन दिवस मनाये जाने हेतु प्रखंड के लिए जिला स्तरीय टीम बनाया गया है। जिसमे आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने डीएमएफटी,अनाबद्ध निधि योजना,लंबित भू अर्जन,म्यूटेशन कार्य,अबुआ आवास,मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाएं का अनुश्रवण किया गया । इस मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय सिन्हा, बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ प्रसंजित मंडल ,सहायक अभियंता उत्तम वैध, कॉर्डिनेटर डिवासिस दस ,पंचायत मुखिया,रोजगार सेवक ,पंचायत सचिव सहित अन्य मौजुद थे ।

img 20250107 wa00268090688297400873718

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!