Search

November 15, 2025 5:56 am

न्यायालय के आदेश पर अंचल अधिकारी ने विवादित खेतो में लगे धान की फसल को किया जब्त।

हिरणपुर (पाकुड़): न्यायालय कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ के आदेश पर गुरुवार अपरान्ह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने विपतपुर मौजा में स्थित विवादित खेतो में लगे धान की फसल को जब्त किया व दोनों पक्षो को सख्त निर्देश देते हुए शांति बनाए रखने को कहा।इस अवसर पर हिरणपुर थाना के पुलिस भी उपस्थित थे । इस मौजा के जमाबंदी संख्या 50 के अंतर्गत दाग संख्या 221 , 223 , 234 , 239 , 244 , 247 , 249 , 263 , 269 , 270 , 841 व 846 में 10 बीघा 15 कठ्ठा , 18 धुर जमीन है। इस जमीन को लेकर गांव के ही मईबीटी सोरेन व सनी सकल सोरेन के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है। विवादित जमीन पर लगे धान की फसल को लेकर दोनों पक्ष अपने अपने दावेदारी ठोक रहा है। इस विवादित जमीन को लेकर न्यायालय के द्वारा अंचलाधिकारी को रिसीवर प्रतिनियुक्त किया है। सीओ ने सम्बन्धित विवादित जमीन की सत्यापन अपने कर्मियों के द्वारा कराया गया व धान की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षो को कड़ी रूप से रोक लगा दी गई व सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी पक्ष निर्देशो का उल्लंघन करेगा। उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बंध में सीओ ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर दोनों पक्षो को फसल काटने के लिए रोक लगाई गई है। विभागीय रूप से धान की कटाई कर बाजार में बिक्री की जाएगी। इसकी सम्पूर्ण राशि सरकारी खजाना में जमा की जाएगी। वही दोनों पक्षो को नोटिश कर न्यायालय में उपस्थित रहने को निर्देश दी जाएगी। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक विकास बास्की , एएसआई सनातन मांझी , किशोरटुडु , राजस्व कर्मचारी प्रकाश मुर्मू , अमीन मिस्टर अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर