Search

April 7, 2026 11:49 am

नाबालिग पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार—न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी 17 वर्षीय रमजान शेख के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में रमजान शेख बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 10 नामजद आरोपियों में से मनोज रजवार (निवासी—ग्राम कुसमा फाटक) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना को सूचना मिलते ही घायल रमजान शेख को सोनाजोरी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में उसके पूरे शरीर पर चोट व खरोंच के निशान पाए गए, साथ ही तीन दांत टूटे हुए मिले। हालत की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!