Search

March 15, 2026 10:53 pm

बिना मुआवजे दिए सड़क निर्माण कार्य का रैयतों का विरोध जारी

छह मौजा में किया जाना है जमीन का अधिग्रहण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पीडब्लूडी विभाग द्वारा विक्रमपुर पाकुड़ से महारो तक की सड़क निर्माण कार्य मे जमीन वापत मुआवजे राशि को लेकर बेलडीहा मौजा के रैयतों का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी है। जो निर्माण स्थल में चुड़का गाड़कर कार्य को रोक दिया है। विक्रमपुर से महारो तक विभाग द्वारा सड़क की चौड़ीकरण कार्य की जा रही है। इसमे हिरणपुर अंचल क्षेत्र के मानसिंहपुर , प्रतापपुर , नारगंज , सिउलीडांगा , डूंगरीटोला होते हुए महारो मौजा तक जोड़ा गया है। बेलडीहा मौजा के जमाबन्दी नम्बर 21 अंतर्गत दाग संख्या 861 , 862 , 863 , 864 , 866 सहित अन्य जमीन में सड़क निर्माण को लेकर संवेदक द्वारा खुदाई कार्य बीते दिनों की गई है। इसमे बेलडीहा मौजा के रैयत सनत मुर्मू , बड़का मुर्मू , कविराज मुर्मू , गणेश मुर्मू , पौलुस मुर्मू , टिंकू मराण्डी , बासी बेसरा , ताला मराण्डी , अन्थोनी बेसरा सहित अन्य रैयतों की जमीन में कार्य की गई है। इसमे से सनत मुर्मू की करीब 10-12 बीघा जमीन सड़क में जा रही है। रैयतों से जानकारी मांगने पर बताया कि इस जमीन से करीब डेढ़ किमी दूरी पर हमलोगों का घर है। हमलोग घर मे धान झाड़ रहे थे। संवेदक द्वारा जमीन की खुदाई किये जाने के बाद हमे सूचना मिली कि निर्माण कार्य हो रहा है। जबकि संवेदक द्वारा हमारे गांव में आकर कहा गया था कि छह माह के अंदर जमीन की मुआवजे राशि दे दी जाएगी। इसके पूर्व अंचल कार्यालय से कर्मी आकर रैयतों की वंशावली आदि बनाएंगे। पर कोई नही आया। जमीन की मुआवजा राशि न मिलने तक हमलोग कार्य करने नही देंगे। इस सम्बंध में पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता राघवन कुमार से सम्पर्क करने पर बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य की जमीन अधिग्रहण का कार्य भूअर्जन विभाग द्वारा की जा रही है। जो प्रोसेस में है।

img 20250129 wa00092037860743519146296

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर