Search

February 11, 2026 3:04 pm

77वें गणतंत्र दिवस पर मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन।

पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर संपन्न हुआ, जिसमें डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मोह. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, चिकित्सक डॉ. एस. के. झा तथा जेल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी। बंदियों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने, कानूनी लाभ उठाने और अपने मामलों की प्रभावी पैरवी से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आयोजित मेडिकल कैंप में बंदियों की बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। विचाराधीन बंदियों के मामलों में अधिवक्ता उपलब्धता और जेल अदालत से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर भी जानकारी ली गई, ताकि समय-समय पर उनके मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तथा मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर