Search

March 16, 2026 12:06 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर लिट्टीपाड़ा में प्रकृति हूल महोत्सव का आयोजन।

प्रशांत मंडल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को प्रकृति हूल महोत्सव पर शपथ ग्रहण समारोह सह वृक्षारोपण एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सहित प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय और जेएसएलपीएस के कर्मी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था। वृक्षारोपण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी साइमन हेम्ब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं उपस्थित कर्मियों और पदाधिकारियों द्वारा कई प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी।
अनुमंडल पदाधिकारी साइमन हेम्ब्रम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस दिशा में हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

img 20250605 wa00095566288616432251767
img 20250605 wa00114069421457681550499

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर