Search

March 28, 2026 11:30 am

दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, आत्मविश्वास और क्षमता विकास पर जोर।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड संसाधन केंद्र में समावेशी शिक्षा के तहत एक दिवसीय दिव्यांग बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। पूर्व सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम,शिक्षक एवं रिसोर्स शिक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के अध्ययनरत 03 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व संचालन प्रखड रिसोर्स शिक्षक राज कुमार एवं कवि कुमार ने किया। वहीं रिसोर्स शिक्षकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में भी दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना व उनकी क्षमता को विकसित करना शामिल है ।खेलकूद में चित्रकला, बालक बालिकाओं के लिए 50 एवं 100 मीटर दौड़, म्यूजिक चेयर, बैलून फोड़, जलेबी रेश, गोली चम्मच सहित अन्य का आयोजन किया गया। वही प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर शिक्षक रघुनाथ हांसदा, रविन्द्र मरांडी, कालीचरण, सुशील, अनिला मुर्मू,बसंत ,उमा शंकर, बिक्रम कुमार, सगनेन टुडू सहित दर्जनों छात्र-छात्रा के अलावे अभिभावक अवनोंग अन्य विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

img 20250225 wa00293843096398935927476
img 20250225 wa00301550281601654665958

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर