Search

March 16, 2026 1:42 am

विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी पंचायत अंतर्गत पोर्जेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया जोगेस्वर हेंब्रम और सचिव मेनुल मंडल ने छात्रों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाए। मुखिया जोगेस्वर हेंब्रम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, जल और बिजली की बचत करना जैसे कदम उठाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं। स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने भी पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर फारूक अंसारी, अब्दुल अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा और इसे बचाने के लिए संकल्प लिया। पंचायत सचिव मेनुल मंडल ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पेड़ लगाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

img 20250605 wa00595105503908440786584
img 20250605 wa00582711334292615436896

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर