Search

March 26, 2026 12:41 am

लगातार तीसरे साल सुरक्षा में अव्वल रहा पचवारा नॉर्थ कोल माइंस।

माइंस सेफ्टी फोर्टनाइट-2025 में ओवरऑल फर्स्ट प्राइज, 8 अन्य श्रेणियों में भी शानदार प्रदर्शन

अमरापाड़ा/पाकुड़:भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS), धनबाद (सेंट्रल रीजन) के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च 2026 को जियालगोरा, लोदना क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में माइन सेफ्टी फोर्टनाइट-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) के पचवारा नॉर्थ कोल माइंस को ओवरऑल फर्स्ट प्राइज दिया गया। यह खदान लगातार तीसरे साल (2023, 2024 और 2025) इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कोल इंडिया लिमिटेड, टाटा ग्रुप, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) समेत कई कंपनियों की खदानों ने हिस्सा लिया। पचवारा नॉर्थ कोल माइंस को कुल 8 अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार मिला। इसमें सेफ्टी परफॉर्मेंस, इल्यूमिनेशन स्टैंडर्ड और ड्रिल ऑपरेटर में प्रथम स्थान, जबकि पिट ज्योमेट्री, डंपर ऑपरेटर, ब्लास्टिंग ओवरमैन, एक्सकेवेटर ऑपरेटर और ईपी फिटर में उपविजेता स्थान शामिल है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता खदान में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की टीमवर्क और सुरक्षा मानकों के पालन का परिणाम है।

img 20260325 wa00626865097976980513952
img 20260325 wa00634919442268362120418

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर