Search

April 12, 2026 10:53 am

आग लगने से दो खलिहान में रखा धान जलकर राख, हजारों का नुकसान, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के चितलो गांव में शनिवार देर रात को दो अलग अलग खलियान में रखे धान के पल्ले में आग लगने से हजारों रुपए का धान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार चिलतो गांव के मिस्त्री मुर्मू ने गांव के समीप खलियान में पल्ला बनाकर धान को रखे थे। शनिवार को देर शाम खलियान में काम ख़तम कर घर चला गया‌ देर रात को अचानक धान के पल्ले में आग लग गया। आग की लपटें इतनी भयानक था कि बगल में गांव के ही जोसेफ मुर्मू के खलियान में रखे धान के पल्ले को अपने आगोश में ले लिया। और दोनो खलियान में रखे धान धू धू कर जलने लगा। घंटो बाद ग्रामीणों की नजर आग की लपटों में पड़ने के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए हड़िया बर्तन एवं पम्पिंग सेट के द्वारा पानी देकर लगभग दो घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। वही आगलगी में मिस्त्री मुर्मू के धान 25 क्विंटल,कुरथी 5 क्विंटल व जोसेफ मुर्मू के धान 27 क्विंटल,कुरथी 6 क्विंटल जिसकी लागत हजारों में है जो जलकर राख हो गया। दोनों परिवारों में मायुसी छाई हुई है साथ ही दोनों पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!