Search

March 20, 2026 7:05 am

दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रैक्टर में बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा दुमका मुख्य सड़क लिट्टीपाड़ा चौक के समीप रविवार को अज्ञात खड़ी ट्रैक्टर में ठोकर मारने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव निवासी शिखर हांसदा (62) एवं उनके पुत्र रवि हांसदा (15)अपने मोटरसाईकल से धरमपुर मोड़ तरफ से जा रहा था की ठीक चौक के समीप एक सड़क के किनारे अज्ञात ट्रैक्टर लगा हुआ था जिससे बाइक चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के ट्रॉली में जा कर ठोकर मार दिया जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।साथ ही शिखर हांसदा को गंभीर चोट के कारण रेफर कर दिया गया।डॉ बेसरा ने बताया कि शिखर को गंभीर चोटे आई है जिसे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अज्ञात खड़ी ट्रैक्टर में ठोकर लगने से बाईक चालक घायल हुआ है।घटनास्थल से ट्रैक्टर फरार है पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर