राजकुमार भगत
पाकुड़। मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में अबीर गुलाल लगाकर रेलवे स्टेशन परिसर से नगर भ्रमण करते हुए सिद्धू कानू पार्क तक जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर विजयोत्सव मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष,सम्पा साहा, पंकज कुमार साह मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने डीजे के संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया, पटाखे फोड़े,भारत माता की जय,वंदे मातरम,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,बीजेपी जिंदाबाद का जय घोष किया।भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि तीनों राज्यों के प्रबुद्ध मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की जीत बताया।
उन्होंने आगे कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी नीति एवं उनकी गारंटी पर विश्वास जताते हुए आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि यह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित साह की रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व के साथ साथ समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम का की जीत है।यह जनता की जीत है ।पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने तीनों राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दिया है।
इस अवसर पर मनोरंजन सरकार सादेकुल आलम बहादुर मंडल प्राची चौधरी सोहन मंडल धर्मेंद्र त्रिवेदी मंगल हांसदा सुशील साहा पार्थ रक्षित रतन भगत रविशंकर झा गोपी दुबे विक्रम मिश्रा दिलीप सिंह गुलाम अंबिया हजरत शेख नोदु शेख सुलेमान शेख उस्मान शेख अभिक दास दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद थे।