Search

April 8, 2026 3:32 pm

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों का जताया आभार।

सतनाम सिंह

सोमवार पाकुड़ विधानसभा की विधायिका निसात आलम ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा,सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत हरूपाड़ा, नसरूपाड़ा, कुमारपुर, रानीपुर टोला, कुलपाहाड़ी, जोगीगडिया और नरोत्तमपुर जैसे गांवों का दौरा किया गया,इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया। निसात आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, आपकी भागीदारी और समर्थन से हमें पाकुड़ विधानसभा में ऐतिहासिक जीत मिली है। झारखंड में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज कर इतिहास रचने का श्रेय आप सभी को जाता है। इसके लिए मैं तहे दिल से आपका धन्यवाद करती हूं। आपने जो प्यार, स्नेह और विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हमेशा आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहूंगी। उन्होंने अपने पिता और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का जिक्र करते हुए कहा, वे जब भी रांची से अपने आवास आते थे, तो क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनते थे। मैं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और जब भी अपने आवास आती हूं, तो आपसे मिलने और आपका सुख-दुख बांटने आपके बीच पहुंचती हूं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, रामविलास महतो, मिरर्जाहान विश्वास, मिडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम,जलालुद्दीन शेख, सोफिक सेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायिका ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाने का आश्वासन दिया।

img 20250120 wa00228662007065616836125
img 20250120 wa00237973684593548553253
img 20250120 wa00244626435581038389451
img 20250120 wa00253488420616689767647
img 20250120 wa00211963069980143306032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!