Search

February 24, 2026 9:57 am

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 66.30% मतदान दर्ज

डीसी- एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया स्वच्छ, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सभी मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीसी मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। डीसी ने बताया कि अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 66.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 67.61% और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.01% रहा। सर्वाधिक मतदान केंद्र संख्या 21/01, प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर (पूर्वी भाग) में दर्ज किया गया, जहां 86.24 प्रतिशत मतदान हुआ।पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर के माध्यम से विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या हिंसा की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी मतपेटिकाएं

सभी मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं के साथ वापस लौट रही हैं। इन्हें बाजार समिति, पाकुड़ स्थित स्ट्रांग रूम में सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा। पोल्ड मतपेटिकाओं को 27 फरवरी 2026 को मतगणना के दिन खोला जाएगा।

जिला प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों और जागरूक मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से लोकतंत्र का यह महापर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर