19वीं राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में धमाकेदार जीत, फाइनल में कोडरमा को 54–24 से रौंदा
जामताड़ा में आयोजित 19वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में पाकुड़ जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में पाकुड़ ने कोडरमा को 54–24 के एकतरफा स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में पाकुड़ की टीम ने आक्रामक खेल, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन तालमेल से विरोधी टीमों को टिकने का मौका नहीं दिया। क्वार्टर फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को 60–15 के बड़े अंतर से मात दी, जबकि सेमीफाइनल में बोकारो को 54–28 से हराकर फाइनल में शानदार एंट्री की। हर मुकाबले में पाकुड़ के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बनती थी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पाकुड़ की टीम ने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि पूरे झारखंड में जिले का नाम रोशन किया। टीम के खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और अनुशासन ने दर्शकों और खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।
जिले की इस बड़ी उपलब्धि पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।


Related Posts

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्पूर्णता अभियान–2.0 के तहत भव्य मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन, विकास का दिया गया संदेश।




