जीडीपीऐस कॉलेज ऑफ़ फिजियो थैरेपी के छात्र बीरेंद्र भगत को मिला गोल्ड मेडल
सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका से संबद्ध जीडीपीऐस कॉलेज ऑफ़ फिजियो थैरेपी के छात्र बीरेंद्र कुमार भगत ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रस्तुत किया है. बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (B.PT) के सत्र 2018-2022 के परिणाम में विश्वविद्यालय ने उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट घोषित किया है. दुमका के कन्वेंशन सेंटर में बीते सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बीरेंद्र भगत को गोल्ड मेडल प्रदान किया.बीरेंद्र भगत पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरग्राम गांव निवासी श्री कृष्णा प्रसाद भगत के द्वितीय पुत्र हैं. उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी है.बीरेंद्र भगत का प्राथमिक शिक्षा डी ऐ भी महेशपुर पाकुड़ से प्रारंभ हुआ था। बचपन से ही पठन-पाठन में उनकी खूब रुचि थी । परिजनों ने बताया कि बीरेंद्र भगत बचपन से ही मेहनती और कर्मठ छात्र रहे हैं. निरंतर लगन व अनुशासन की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (B.PT) के चेयरमैन राधेश्याम राय ने बीरेंद्र भगत को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी. कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्र की सफलता पर हर्ष जताया है.








