Search

January 24, 2026 3:11 am

पाकुड़ के दो लाल राष्ट्रीय मंच पर, अंडर-14 क्रिकेट में झारखंड टीम में चयन।

पाकुड़ जिले के लिए गर्व का पल है। जिले के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों मनी राज और मोहन कुमार सिंह का चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 के लिए झारखंड राज्य टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी बालक अंडर-14 आयु वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। गत सप्ताह रांची में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें राज्य टीम में जगह मिली। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 24 जनवरी 2026 तक सीकर (राजस्थान) में आयोजित होगी। मनी राज एक प्रतिभाशाली बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, जबकि मोहन कुमार सिंह मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम स्थित पाकुड़ खेल अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह अकादमी जिला प्रशासन और बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित है, जहां उन्हें कोच रणवीर रानू का मार्गदर्शन मिल रहा है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। पाकुड़ जिले को अपने इन उभरते सितारों पर गर्व है। उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

img 20260116 wa00211638040305531579196
मोहन कुमार सिंह
img 20260116 wa00204867187670395111653
मनी राज

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर