Search

February 21, 2026 9:39 pm

पाकुड़ की अंडर-19 क्रिकेट टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना।

पाकुड़: जिले की अंडर–19 क्रिकेट टीम को आगामी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज रवाना किया गया। यह प्रतियोगिता गोड्डा जिले में 04 जनवरी से आयोजित की जा रही है। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पाकुड़ के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यह प्रतियोगिता उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने टीम के कोच और प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे खिलाड़ियों का उचित मार्गदर्शन करें और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें।
टीम के सभी खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। खेल विभाग के पदाधिकारी, कोच, टीम मैनेजर, खिलाड़ी और उनके अभिभावक इस मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर