एस कुमार
महेशपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2.0 की पंचायत स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित की गई. बैठक सह प्रशिक्षण में मुख्य रुप से 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत कई बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी गई. वही बच्चों का जन्म के समय वजन लेना, स्वास्थ्य शिविर, पोष्टिक आहार जागरूकता डेस्क, जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, टीबी की जांच, सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था रखने तथा जानवरों का टीकाकरण किया जाना शामिल है. मौके पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव के अलावे सीडीपीओ नीलू रानी, बीईईओ सुधा कुमारी, कल्याण पदाधिकारी सूरज प्रकाश, सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु, राजेश रमण, पीरामल फाउंडेशन के कर्मी, जेएसएलपीएस के बीपीएम उज्ज्वल रविदास व सेविका, जल सहिया, स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।







