राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बच्चो की नामांकन विवाद व विकास कार्यो को लेकर रविवार को आदिम जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय हिरणपुर में शिक्षकों के साथ पहाड़िया अभिभावक , बुद्धिजीवी , सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व सैनिक रामकुमार पहाड़िया ने किया । बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता शिवचरण मालतो ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित वर्ष 1954 को स्थापित आदिम जनजाति विद्यालय में पहाड़िया बच्चो को ही नामांकन किया जाना है। परन्तु वर्तमान में कल्याण विभाग के द्वारा बच्चो की मेघा सूची में गैर पहाड़िया बच्चो की अनुमोदन की गई है , जो विभागीय आदेश का सरासर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अनुमोदन सूची में पहाड़िया बच्चो की संतुष्टि होने के बाद ही नामांकन की जाय। यदि नामांकन में पहाड़िया बच्चो की संख्या सीमित रहने पर अगले सत्र में इसे जोड़ा जाए। बैठक में कहा गया कि विद्यालय में 400 बच्चे नामांकित है , जिसमे मात्र तीन शिक्षक व दो घण्टी आधारित शिक्षक है। जिससे शिक्षण कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय परिसर में स्थित कल्याण गुरुकुल को हटाया जाए। चर्चा के दौरान विद्यालय में बिजली , पानी , शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सन्दीप कुमार झा ने भी विद्यालय की शिक्षण व विकास कार्य को लेकर अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान बैजनाथ पहाड़िया , कमलेश्वर पहाड़िया मुखिया ,मोतीलाल पहाड़िया , हरेंद्र पहाड़िया , कामदेव पहाड़िया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






