Search

April 2, 2026 2:31 pm

सड़क चौड़ीकरण से लोगों को मिली राहत।

एस भगत

सड़क चौड़ीकरण से हुआ सौंदर्यकरण साथ ही बस स्टैंड मोड़ से होकर गुजरने वाले लोगों को जाम से राहत मिली है । लिट्टीपाड़ा से पाकुड़ बस स्टैंड मोड तक चौड़ीकरण होनी है । बस स्टैंड मोड़ से बस स्टैंड गेट तक चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर का निर्माण की बात चल रही है ताकि बस स्टैंड से पेट्रोल पंप की जाने वाली भारी वाहन अपनी बाईं दिशा में चले और पेट्रोल पंप से बस स्टैंड की ओर आने वाली भारी वाहन अपनी बाईं दिशा में चलने से यातायात प्रभावी नहीं होगा। शहर में बढ़ते जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी। वाहनों के सुगम परिचालन को लेकर जगह-जगह कट भी बनाए जाएंगे। चौड़ीकरण के दौरान कार्य में रोड़ा बनने वाले बिजली के पोल का भी स्थानांतरण किया गया है । शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या को लेकर दशक से यहां के लोग रोज जाम से जूझ रहे हैं।एनएच के चौड़ीकरण व इस रास्ते से गुजरने वाले मुसाफिरों का सफर सुगम होगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!