राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने को लेकर मंगलवार को एक गांव की महिला ने अपने देवर सुरेश साहा के ऊपर मामला दर्ज की है। इसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार को न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाई है कि बीते चार वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो गई है। आरोपी देवर की पत्नी की भी मृत्यु बीते 10 माह पूर्व हो गई है। इसको लेकर मैं देवर के बच्चों की पालनपोषण कर रही थी। इस दौरान देवर ने शादी की प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर देवर ने मुझसे शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जो कई माह तक चला। जिससे मैं गर्भवती हो गई हूं। इसको लेकर मैंने जब शादी के लिए दबाव डालने पर देवर ने साफ इंकार कर दिया। मुझे जान से मारने की धमकी दिए जाने लगा। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि मामले की सघन जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया है।





