Search

March 16, 2026 12:04 am

पर्यावरण दिवस पर आदिवासी कल्याण छात्रावास में हुआ वृक्षारोपण

केकेएम कॉलेज परिसर में छात्रों ने लगाए पारंपरिक और औषधीय पौधे

Also Read: E-paper 19-02-2025

पाकुड़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास, के के एम कॉलेज पाकुड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास परिसर में महुआ, सखुआ, आम, जामुन, नीम जैसे पौधे लगाए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों में जागरूकता फैलाना था।वरिष्ठ छात्र सुभाष मरांडी के नेतृत्व में छात्रावास के अन्य छात्रों – माईकेल टूडू, ध्रुव सोरेन, अबुल मुर्मू, एरवाइन सोरेन, गुलाबान हांसदा, बाबुलु हेम्ब्रम, मानवेल टूडू, परमेश्वर हेम्ब्रम और रास्का मरांडी – ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।छात्रों ने महुआ, सखुआ, नीम जैसे पारंपरिक व औषधीय गुणों से युक्त पौधों को लगाया। वक्ताओं ने बताया कि ये पेड़ आदिवासी समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि इनके फल, फूल और पत्तियों का इस्तेमाल भोजन, औषधि और ईंधन के रूप में होता है। पर्यावरण के बदलते परिदृश्य में यह कदम न सिर्फ प्रकृति की रक्षा करेगा, बल्कि पारंपरिक ज्ञान को भी संरक्षित रखने में मदद करेगा।छात्रावास के अधीक्षक एवं शिक्षकगण भी कार्यक्रम में शामिल रहे और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर