इकबाल हुसैन
पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के दो फरार वारंटियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ा केंदुआ गांव का चुन्नू टुडू उर्फ चून्ना टुडू और इंग्लिशपाड़ा गांव का रिटन शेख शामिल हैं। चुन्नू टुडू पर थाना कांड संख्या 183/15 और रिटन शेख पर कांड संख्या 80/15 के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें मंडल कारा, पाकुड़ भेज दिया गया।
Related Posts

टेंडर प्रक्रिया में देरी का मुद्दा सदन में उठा, विधायक हेमलाल मुर्मू ने मांगा स्पष्ट नियम और समय-सीमा

आवास योजना को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया मुद्दा, समय सीमा में निर्माण पूरा करने की मांग





