Search

June 10, 2026 3:59 am

पुलिस कप्तान ने महेशपुर थाना का किया औचक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

बजरंग पंडित

पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने मंगलवार को महेशपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दरम्यान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने शिकायकर्ता के द्वारा आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लोगों को न्याय दिलाने का काम करें. वही एसपी ने कहा कि थाने का निरीक्षण किया गया. जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. और नए थाना भवन का भी निरीक्षण किया गया. बताया कि आगामी 26 जनवरी को नये थाना भवन का उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई का अवलोकन किया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक प्रभु सहाय एक्का, थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआई मुकुल भगत, अभिषेक कुमार, कपिल देव रविदास, दिनेश प्रसाद सिंह, एएसआई बीपीन कुमार, मृत्युंजय कुमार, एस खान सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!