पाकुड़/ जिले में पत्थर का अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मालपहाड़ी थाना पुलिस ने एक ही दिन में कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर और एक हाइवा को अवैध पत्थर परिवहन करते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर की गई। पुलिस जांच में सभी वाहनों में क्षमता से अधिक पत्थर लोड पाया गया। बहिरग्राम मोड़ के पास की गई इस कार्रवाई में तीन ओवरलोड ट्रैक्टर और हाइवा (WB 93C 9511) को बिना वैध चालान के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी, पाकुड़ को प्रतिवेदन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।







