Search

March 20, 2026 9:41 pm

ईद-रामनवमी पर शांति व आपसी सौहार्द को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को हिरणपुर थाना क्षेत्र में फ्लैगमार्च निकाली गई।इस फ्लेग मार्च में बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी विनय कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने भाग लिया। फ्लैगमार्च हिरणपुर बाजार की परिक्रमा करते हुये रानीपुर , गोपालपुर , डांगापाड़ा , मोहनपुर , तोड़ाई आदि जगहों में पहुंचा। जहां लोगो से अपील करते हुए कहा कि पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाये। पूजा में उपद्रवी तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर