Search

April 5, 2026 10:28 pm

पुलिस की दबिश, अबतक 76 वारंटी गिरफ्तार, अभियान जारी।

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 जून 2025 से 4 अप्रैल 2026 तक चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में कुल 76 लाल वारंट और स्थायी वारंट के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थानों में दर्ज संवेदनशील और लंबित मामलों को लेकर की गई, जहां कई आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर इन मामलों को चिन्हित कर अभियान चलाया और एक-एक कर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

थानावार कार्रवाई:

महेशपुर थाना से 27, पाकुड़ मुख्य थाना से 25, हिरणपुर से 10, लिट्टीपाड़ा से 7, मालपहाड़ी ओपी से 4, जबकि नगर, अमडापाड़ा और पाकुड़िया थाना से एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने साफ किया है कि फरार आरोपियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके और अपराध पर नियंत्रण बना रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!