Search

April 13, 2026 9:13 am

बालू का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त।

पाकुड़ मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूछाथोल के समीप पुलिस गश्ती दल ने बालू का अवैध परिवहन कर रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर को पकड़ा है। पकड़े गए ट्रैक्टर का पंजीयन संख्या JH17G0575 बताया गया है, जो अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहा था। थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्रिम प्रक्रिया हेतु खनन पदाधिकारी, पाकुड़ को प्रतिवेदन भेजा गया। प्रतिवेदन के आधार पर खान निरीक्षक द्वारा संबंधित ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!