Search

April 13, 2026 11:26 pm

अवैध परिवहन व पत्थर लदे चार हाइवा को पुलिस ने किया जब्त।

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): पुलिस ने मंगलवार सुबह महारो निकट पत्थर लदे चार ओभरलोड हाइवा को जब्त किया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल ने सितपाहाडी से मानसिंहपुर की ओर जाते हुए चार पत्थर लदे हाइवा संख्या डब्लूबी 65 डी 4375 , डब्लू बी 57 एफ 0463 , डब्लूबी 65 ई 4131 व डब्लूबी 4013 को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान सभी वाहनों में ओभरलोड पत्थर चिप्स पाया गया। जिसे बंगाल ले जाया जा रहा था। इसको लेकर पुलिस ने वाहन चालकों द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजातों की भी जांच की गई। जहां निर्धारित मात्रा से अधिक पत्थर लोड पाए जाने पर तुरन्त जब्त किया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सभी जब्त वाहनों में ओभरलोड पत्थर पाया गया। जिसे जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते चले कि मानसिंहपुर पथ होते हुए ओभरलोड पत्थर की ढुलाई काफी वर्षो से बदस्तूर जारी है। इसको लेकर पूर्व में कई बार विभागीय रूप से कार्रवाई भी किया गया था। इसके बावजूद यह धंधा जारी है। विभाग को चाहिए कि सम्बन्धीय लोड किये गए क्रशर के ऊपर भी करवाई होना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!