Search

April 4, 2026 11:03 am

बालू का अवैध परिवहन कर तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त।

पाकुड़/मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा। तीनों ट्रैक्टर बिना माइनिंग चालान के बालू ढो रहे थे। गश्ती दल ने मौके पर ही तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मामले की विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के लिए जब्त ट्रैक्टरों को खनन विभाग को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्थर और बालू का अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!