बजरंग पंडित
Also Read: रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच अभियान, भारी मात्रा में नकली पनीर को किया गया नष्ट
पाकुड़िया प्रखंड भर में बढ़ते ठंड को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक राय ने सोमवार को कई जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण किया। थाना प्रभारी ने बुजुर्ग, असहाय, दिव्यांग सहित कुल 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया । कंबल पाकर लोग काफी खुश हुए।थाना प्रभारी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए थाना क्षेत्र के पाकुड़िया बाजार, पालियादाहा,हरिपुर, डोमनगड़िया ,गणपुरा सहित अन्य गांवों में लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।वैसे अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों के बीच आर्थिक रूप से कुछ पैसों से भी मदद किया गया । मौके पर एस आई पुनीत गौतम , एस आई मजिस्टर साह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे ।






