राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): होली को लेकर मंगलवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि होली पर्व आपसी सद्भाव व मिलन का पर्व है। होली में किसी प्रकार की उपद्रव व हुड़दंग बर्दास्त नही की जाएगी। इस पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी प्रकार की उपद्रव करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी सम्प्रदाय में आपसी भाईचारा कायम है व भविष्य में भी रहेगा। हिरणपुर सुभाष चौक में पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। वही होली को लेकर शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। होली मिलन समारोह की आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासनिक अनुमति लेना आवश्यक है। पर्व को सभी लोग शांति के साथ मनाना जरूरी है। वही बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि कोई भी किसी दूसरे समुदाय के लोगो को बिना पूछे रंग न डाले। जिससे कि आपसी भाईचारा नष्ट हो। किसी भी तरह का साम्प्रदायिक स्थिति पैदा न हो। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैला रही है। जो कोरी कल्पना मात्र है। कोई भी व्यक्ति अफवाह पर ध्यान न दे। जगह जगह बच्चा भीड़ में खो जाता है। जो मिल भी जाता है। इस अवसर पर चंदन भगत , विकास दास , जावेद आलम , मोहन भगत , चन्दन रक्षित आदि उपस्थित थे।







