Search

October 15, 2025 1:27 am

विजयादशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई शस्त्र पूजा, जयघोष से गुंजायमान रहा पूजा मंडप।

पाकुड़। विजयादशमी के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में परंपरागत शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय के नेतृत्व में आयोजित इस पूजा में युवाओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरोहित सजल चटर्जी और सुकान्तो सहाना के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान के रूप में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा और युवा नेता अनिकेत गोस्वामी ने शस्त्र पूजन की अगुवाई की। पूजा के दौरान मंडप जय माता दी, जय मां दुर्गे, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर दर्जनों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने शस्त्रों का सामूहिक पूजन किया। मातृशक्ति सम्पा साहा ने कहा कि दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों पुरानी है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व मां दुर्गा की बुराई पर विजय का संदेश देता है। कार्यक्रम में संतोष कुमार ठाकुर, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, राणा शुक्ला, अशोक प्रसाद, पिंकी मंडल, दामिनी कुमारी, वर्षा मंडल, सुशील साहा, मुरारी मंडल, पिंटू हाजरा, शताब्दी तिवारी, संगिता साहा, आदित्य सिंह, नवनीत गोस्वामी, राजेश डोकानियां, संजीत मुखर्जी, जितेश रजक, विष्णु भंडारी, अजय भंडारी, राहुल कुमार, अक्षय केवट, सूर्य प्रकाश, रंजीत राम सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाशक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर