Search

May 10, 2026 5:12 pm

डिग्री कॉलेज महेशपुर में गरीब विद्यार्थियों को मिल सकेगा छात्रवृत्ति का लाभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। डिग्री कॉलेज महेशपुर में नामांकन और कक्षा प्रारंभ होते ही क्षेत्र में छात्राओं व अभिवाहको के बीच काफी उत्साह का माहौल है। उच्च शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैल रही है । प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर मो. मसूद अहमद ने विधायक स्टीफन करने का आभार व्यक्त करते हुए बताया ग्रामीण क्षेत्र के हमारे बच्चे इस महाविद्यालय में पढ़ाई कर अपने भविष्य को उज्जवल कर सकेंगे। इसमें छात्रवृत्ति से संबंधित समस्या आ रही है। क्योंकि इसका लिंक ई कल्याण पोर्टल पर महाविद्यालय को नहीं जोड़ा गया था।लेकिन महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयास से अब छात्रवृत्ति मिल सकेगी ।इनके पुरजोर कोशिश से कल्याण विभाग द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर कॉलेज को लिंक कर दिया गया है। जिसके कारण बहुत से गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!