Search

March 20, 2026 12:19 pm

पाकुड़ की बिजली व्यवस्था चरमराई,कांग्रेस नेता ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: पाकुड़ जिले में बिजली संकट को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आवाज बुलंद की है। प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मानसारूल हक ने शुक्रवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से पाकुड़ प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और नगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अत्यंत ही खराब हो गई है। रात के समय घंटों बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।मानसारूल हक ने उपायुक्त से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाए और विशेषकर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नियमित बिजली दी जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर