Search

March 16, 2026 9:49 am

ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन, बच्चों ने मंच पर दिखाया अपनी प्रतिभा।

राजकुमार भगत

ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में प्रि-क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कई प्रकार के नृत्य, नाटक एवं गायन जैसे कार्यक्रमों का मंचन किया। सभी बच्चों को केक खिलाकर खुशियाँ मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया। निदेशक मनोज भगत ने अपने सम्बोधन में बताया कि क्रिसमस अद्वितीय और महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला एक खुशी का अवसर है। ईसाई धर्म में पूज्य ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल 25 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। अपनी धार्मिक जड़ों से परे, क्रिसमस एक वैश्विक सांस्कृतिक त्योहार के रूप में विकसित हुआ है। ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है, इस कारण इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईसा मसीह का जन्म फिलिस्तीन के बेथलहेम शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जोसफ तथा माता का नाम मरियम था। यह शहर आज के जमाने में इजरायल की राजधानी येरुशलम से 10 किलोमीटर दूर सेंट्रल वेस्ट बैंक में स्थित है। ईसा मसीह के जन्म से ही अंग्रेजी कैलेंडर की भी शुरुआत हुई है जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। ईसा मसीह ने समाज को मानवता, त्याग एवं भाईचारे का संदेश दिया। क्रिसमस पर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होता है सांताक्लॉज, जो लाल और सफेद कपड़ों में बच्चों के लिए ढेर सारे उपहार और चॉकलेट्स लेकर आता है। यह एक काल्पनिक किरदार होता है जिसके प्रति बच्चों का लगाव होता है। ऐसा कहा जाता है कि सांताक्लाज स्वर्ग से आता है और लोगों को मनचाही चीजें उपहार के तौर पर देकर जाता है। यही कारण है कि कुछ लोग सांताक्लाज की वेशभूषा पहन कर बच्चों उपहार देते हैं। इस दिन ईसाई लोग चर्च और घर पर आने वाले मेहमानों एवं मिलने -जुलने वाले लोगों को केक खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं और क्रिसमस की बधाई देते हैं । कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

img 20241222 wa00393698802340668070405

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर