Search

February 25, 2026 11:47 pm

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, तैयारी तेज—बैंकों के साथ हुई अहम बैठक

नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में यह बैठक सचिव कक्ष में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सचिव रूपा बंदना किरो ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित ऋण वसूली (प्री-लिटिगेशन) एवं अन्य सुलह योग्य मामलों की सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी और परिणाममुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बैंकों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर