Search

April 13, 2026 9:33 pm

पेशा दिवस मनाया गया, पंचायत कार्यालयों में कार्यशाला आयोजित

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायत कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को पेशा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सदर पंचायत सचिवालय पाकुड़िया सहित अन्य सभी पंचायत भवनों में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी ग्राम प्रधान , पंचायत के मुखिया ,वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों ने हिस्सेदारी लिया । कार्यशाला में पेशा कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पेशा कानून का काफी महत्व है। इस कानून के तहत ग्राम प्रधानों को हक़ अधिकारी और शक्ति दी गई है। पेशा कानून के तहत ग्राम सभा द्वारा ग्राम प्रधान ग्रामीण विवादों व समस्याओ का निपटारा न्यायालय जाने से पूर्व गांव में ही कर सकते हैं । यह कानून गांव में संचालित योजनाओं की चयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस एक्ट के तहत लोगो की अधिकार सुरक्षित रहेगी। वही जल , जंगल व जमीन भी सुरक्षित रहेगी। ग्राम प्रधान अपने अपने क्षेत्र में इस कानून के तहत अपनी भूमिका निर्वाह कर सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!