Search

February 18, 2026 1:23 am

फाइलेरिया मुक्त पाकुड़ के लिए जनसहभागिता जरूरी, अफसरों ने खुद खाई दवा

पाकुड़ जिले में 10 फरवरी से शुरू फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने दवा का सेवन कर लिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित है, इससे किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं होता। हिरणपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं फाइलेरिया की दवा खाई है और लोगों से अपील की है कि जो अब तक दवा नहीं ले पाए हैं, वे सहिया दीदी के माध्यम से दवा का सेवन अवश्य करें। सहिया दीदी घर-घर जाकर दवा उपलब्ध करा रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति अभियान से छूट न जाए। वहीं बीडीओ अमरापाड़ा प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान को एक सप्ताह पूरा हो चुका है और जनसहयोग से निर्धारित लक्ष्य समय पर हासिल किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे न सिर्फ खुद दवा खाएं, बल्कि परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला प्रशासन का लक्ष्य स्पष्ट है—सभी के सहयोग से पाकुड़ जिला को फाइलेरिया मुक्त बनाना। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति 25 फरवरी से पहले दवा का सेवन करे और इस अभियान को सफल बनाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर