Search

April 13, 2026 5:08 pm

रामभक्त सेवा दल संगठन ने किया पाकुड़ जिला कमिटी का विस्तार।

बजरंग पंडित

पाकुड़ : भारत सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय हिन्दू संगठन रामभक्त सेवा दल ने गुरुवार को पाकुड़ जिला कमिटी का उद्घोषण किया। संगठन निरंतर जमीनी मुद्दों को लेकर सक्रीय रूप से कार्य कर रही है तथा संगठन इसी उद्देश्य को लेकर अपना जिला कमिटी का विस्तार किया। संगठन द्वारा बनाये गए सभी नए पदाधिकारी एवं सदस्यो का अभिनन्दन करती है और सभी से यह विश्वास रखती है की सभी “राष्ट्र रक्षा”, जीवन रक्षा, किसानों, गरीबों, महिलाओं, विद्यार्थियों व समाज के शोषित पिछड़े लोगों व मजदूरों पर होने वाले अन्याय को रोकने के लिए संघर्षशील रहेंगे एवं न्याय दिलाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे साथ ही समाज में आपसी भाईचारा की भावना को स्थापित करते हुए समाज को शिक्षित जागरुक बनाते हुए सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयत्नशील रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारीयों की सूचि निम्न प्रकार है : जीतू सिंह- जिला उपाध्यक्ष, रोहित कुमार भगत – जिला सचिव, दुलाल कुमार सिंह- जिला महामंत्री, विशाल सरकार- जिला कोषाध्यक्ष,
अंकित कुमार भगत- जिला गौ सेवा प्रमुख, मुकेश प्रसाद भगत- जिला सह कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार स्वर्णकार- कोर कमिटी सह मार्गदर्शक प्रमुख, मनोज कुमार दास- कोर कमिटी सह मार्गदर्शक प्रमुख , अमृत ठाकुर- जिला प्रभारी, संतोष कुमार सिंह- कोर कमिटी सह मार्गदर्शक प्रमुख को बनाया गया।वही सभी ने संगठन को धन्यवाद देते हुए कहा की समाज , देश हित में संगठन को मजबूती के लिए हर संभव सभी बेहतर प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!