डीटीओ मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में 115% से ज्यादा वसूली, डीसी–एसपी एवं विभाग को दिया श्रेय।
पाकुड़। जिला परिवहन कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक विभाग ने 30 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक की वसूली की, जो निर्धारित लक्ष्य 25 करोड़ 20 लाख रुपए से करीब 5 करोड़ ज्यादा है। इस तरह विभाग ने 115 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि हासिल की है जो आगे और जायदा बढ़ सकती है। इस कलेक्शन में वाहनों से वसूले गए फाइन, टैक्स, परमिट शुल्क, नाका चेकिंग और रोड सेफ्टी से जुड़े विभिन्न अभियानों से प्राप्त राशि शामिल है। खास बात यह है कि ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था के कारण देर रात तक कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सहयोग और निरंतर मॉनिटरिंग के कारण ही यह संभव हो पाया है।
डीटीओ ने बताया कि उपायुक्त का हर कदम पर मार्गदर्शन मिला, वहीं पुलिस प्रशासन के सहयोग से सघन जांच अभियान चलाए गए। इसके अलावा परिवहन कार्यालय और रोड सेफ्टी टीम के संयुक्त प्रयास से यह लक्ष्य पार किया जा सका। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने समन्वय के साथ लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम यह ऐतिहासिक कलेक्शन के रूप में सामने आया है। पिछले वर्ष 96% के कलेक्शन के साथ अपने टारगेट से मामूली पीछे रह गई थी जिला परिवहन विभाग।





