Search

February 5, 2026 3:51 am

टाटा डीएवी भूइयांडीह में गणतंत्र दिवस सह फ़िएस्टा -2026 की रही धूम

घाटों। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भूइयांडीह में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर फ़िएस्टा-2026 में खानपान मेला, शैक्षणिक व रचनात्मक प्रदर्शनी, बाल मेला का आयोजन किया गया।

img 20260126 wa02355136833443643836877

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तरुण कुमार, टाटा स्टील प्रमुख (परियोजना अवसंरचना एवं उपयोगिता) एवं स्थानीय क्षेत्र के सभी गणमान्य अतिथियों को प्राचार्य सर्वेंदु शेखर कर ने प्रसन्नता के साथ पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। पूरा प्रांगण तालियों और “जय हिंद” के नारों गूंज उठा।

img 20260126 wa02372158586414742236054
img 20260126 wa02395399063944561076862

तत्पश्चात चारों सदनों के बच्चों ने मार्च-पास्ट करते हुए, सभी ने झंडे को सलामी दी। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा स्नेहा मेसवा ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पधारे अभिभावकगण, अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने शैक्षणिक व रचनात्मक प्रदर्शनी और बाल मेला का भ्रमण किया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।

img 20260126 wa02448118361493379545866

मुख्य अतिथि तरुण कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग भावना एवं देशभक्ति की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य एस. एस. कर ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक महत्व वाला है। हमें संविधान मिला और इसकी मदद से भारत को एक नई दिशा और विकास की ओर ले जाना और इसको अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। नए भारत के बढ़ते कदम में साथ देने के लिए बच्चों में रचनात्मक कौशलों का विकास करना परम आवश्यक है और डीएवी इसके लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ध्येय बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों का संगीत वादन प्रस्तुति एवं सैकड़ों की संख्या में रचनात्मक मॉडल ने विद्यालय प्रांगण को सजीव बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सुब्रिना कुमारी और नौवीं की छात्रा रिया कुमारी के द्वारा किया गया।

img 20260126 wa02415051606334299011895
मॉडल का निरीक्षण करते अतिथि

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर