Search

March 18, 2026 11:23 am

15वें वित्त आयोग को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में शनिवार को एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की कामना की गई। इस बैठक में प्रभारी डीपीएम ई-पंचायत, सभी प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता और लेखा लिपिक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत प्रखंडों और पंचायतों में चल रहे योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन और राशि व्यय करने का निर्देश दिया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार कर आई ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रविष्टि करने और योजना स्तर पर सूचना पट्ट लगाने का भी निर्देश दिया। कनीय अभियंताओं को योजनाओं का नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर