Search

March 15, 2026 5:00 am

गैर सरकारी संकल्प समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

जनहित योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

पाकुड़: झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति की बैठक शुक्रवार को पाकुड़ परिसदन सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने की। बैठक में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो तथा शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन भी उपस्थित रहे।बैठक से पूर्व उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी विधायकों का स्वागत किया। इसके बाद समिति की बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में पेयजल, खनन, स्वास्थ्य, बिजली, उत्पाद, परिवहन, शिक्षा, कृषि, खाद्य आपूर्ति, वन, श्रम, पथ निर्माण, पंचायत राज, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन सहित अन्य विभागों की बीते तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बैठक में समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन योजनाओं में अड़चनें आ रही हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने की बात कही गई।

सभापति का निर्देश : योजनाओं की निगरानी नियमित हो

सभापति राज सिन्हा ने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी जनहित योजनाओं की सतत निगरानी करें। कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि योजनाएं ज़मीन पर उतरें और आमजन को उसका लाभ मिले, यही सरकार की मंशा है।बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

img 20250613 wa00217928846593138239174

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर