Search

November 28, 2025 7:30 pm

सेवा का अधिकार सप्ताह में दो पंचायतों में लगा शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिली त्वरित सरकारी सेवाएँ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): सेवा का अधिकार सप्ताह–2025 के तहत शुक्रवार को तालझारी और बिचामहल पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष समद अली मुख्य अतिथि रहे। शिविर में जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, पंचायत की मुखिया लिली मुर्मू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएँ प्रदान करने की गारंटी देता है। शिविर में कई आवेदनों का स्थल पर ही निस्तारण किया गया और प्रमाणपत्र तथा स्वीकृति–पत्र जारी किए गए। शिविर में जाति, आय, निवास, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई सेवाओं का त्वरित निपटारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के. सी. दास सहित सभी कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर