Search

December 21, 2025 10:59 pm

आरजेडी जिला अध्यक्ष ने रांची में श्रम मंत्री से की मुलाकात, जिला की समस्याओं के समाधान को रखा मजबूत पक्ष।

रांची। झारखंड के श्रम, उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से पाकुड़ आरजेडी जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने सोमवार को उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मड़ैया ने जिले की प्रमुख जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं में बालू की किल्लत के कारण कई विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र समाप्त होते ही वे पाकुड़ का दौरा करेंगे और जन समस्याओं पर मौके से समीक्षा करेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए ताकि इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। मंत्री ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो समस्याओं का समाधान भी तेज़ी से होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलकर काम करने की अपील की।

img 20251208 wa0004465521591861023257
img 20251208 wa00036624903293286420757

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर